पाकिस्तानी मूल के इस इंसान ने दौलत में ट्रम्प को भी पीछे छोड़ा,भारत में मुकेश अंबानी सबसे अमीर इंसान

Date:

ग्लोबलटुडे, 03 अक्तूबर-2019
वेबडेसक

अमरीका(America) की प्रमुख व्यापारिक पत्रिका फोर्ब्स(Forbes) ने अमेरिका के 400 सबसे अमीर अरबपतियों की सूची जारी की है, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 275 वें स्थान पर हैं।

अमेरिका की सबसे अमीर शीर्ष 10 लोगों में एक भी महिला शामिल नहीं है, जबकि इस सूची में वे अमीर लोग शामिल नहीं हैं, जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर या उससे मामूली ज़्यादा है।

फोर्ब्स की इस सूची में 2 बिलियन डॉलर से अधिक धन वाले लोग शामिल हैं।

दिलचस्प और हैरतअंगेज़ बात यह है कि न केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, बल्कि 240 अन्य अमेरिकियों से एक पाकिस्तानी मूल के अरबपति इस सूची में आगे हैं।

फोर्ब्स की सूची में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी 69 वर्षीय शाहिद खान 8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 61 वें स्थान पर हैं।

मशहूर अमेरिकी टीवी एंकर ओपेरा विनफ्रे भी फोर्ब्स की इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं, उन्हें सूची में 319 वां स्थान मिला है।

ओपरा विन्फ्रे की कुल संपत्ति 2 अरब, 70 करोड़ डॉलर तक है, और उनकी ज़्यादातर कमाई उनके टीवी एंगेजमेंट और मीडिया इंडस्ट्री में निवेश से है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अमरीका में 400 सबसे अमीर लोगों की सूची में 275 वाँ स्थान दिया गया है और उनकी संपत्ति 3 अरब, 10 करोड़ डॉलर आंकी गई है।

पत्रिका के मुताबिक़ डोनाल्ड ट्रम्प की ज़्यादतर दौलत उनके रियल स्टेट के कारोबार से कमाई हुई है। उनके पास आधा दर्जन से अधिक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग और अन्य व्यवसाय हैं।

फोर्ब्स की सूची में शामिल भारत के 106 अरबपतियों में मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 36 वें स्थान पर हैं।

Forbes 1
Image credit-Forbes

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी शाहिद खान फोर्ब्स की सूची में 61वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 8 बिलियन डॉलर बताई गई है।

शाहिद खान के हवाले से बताया गया है कि वह सिर्फ 16 साल की उम्र में पाकिस्तान से अमेरिका चले गए थे और उनकी जेब में केवल 500 डॉलर थे, लेकिन अब वे 8 बिलियन डॉलर के मालिक हैं।

इस सूची में मार्क ज़ुकरबर्ग चौथे, वारेन बुफेट तीसरे, बिल गेट्स दूसरे और अमेज़न के मालिक जेफ बज़ ने पहले स्थान पर जगह बनायी है।

ई-कॉमर्स स्टोर अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बज़ को संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अमीर आदमी बताया गया है और उन्हें दुनिया का भी सबसे अमीर आदमी बताया गया है, हालांकि उनकी दौलत का एक बहुत बड़ा हिसस उनकी तलाक़ के बाद कम हो गया था फिर भी वो दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं।

ये भी पढ़ें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...