काशीराम आवास के फ़र्ज़ी आवंटन को लेकर कुछ लोगों ने आज़म खान की शिकायत डीएम से की है
ग्लोबलटुडे,01 सितंबर
सऊद खान,रामपुर
सपा सांसद आज़म खान के मुक़द्दर के सितारे गर्दिश से बाहर आने का नाम नहीं ले रहे, हर आने वाला दिन उनके लिये एक नई परेशानी लेकर आ रहा है।
ताज़ा मामला मकानों के फ़र्ज़ी आवंटन का है, जिसको लेकर 15 से 20 परिवारों ने जिला अधिकारी से मिलकर आज़म खान की शिकायत की है। इन लोगों ने आज़म खां पर मकानों के फ़र्ज़ी आवंटन पत्र बांटने का आरोप लगाया है।
इन्होंने 2016 में सपा कार्यालय से आज़म खान के हाथों काशीराम मकानों के आवंटन पत्र बांटने में धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मकानों का कोई भी रिकॉर्ड सरकारी ऑफिस में नही है।
मकानों के आवंटन को लेकर डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्यवाही के दिये आदेश दिए हैं।

वहीं इस मामले पर अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता से ने ग्लोबलटुडे को बताया, “हमें इस मामले की 15 से 20 लोगों ने शिकायत की थी,उनकी हम जांच करा रहे हैं। यहां से एलडीए की शीट से जारी दिखाया गया है वह रिकॉर्ड में प्राप्त नहीं हो रहे हैं और प्रथम दृष्टिया जो चीज हमें मिली है हम उसकी जांच करा रहे हैं। 3 दिन में हमारी जांच पूरी हो जाएगी और अगर वह फर्जी होंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इनका आरोप है कि आवंटन का वितरण आजम खान के हाथों किया गया है। उसमें जो बनाने वाले भी दोषी होंगे और जारी करने वाले भी दोषी होंगे उन सब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,यह मामला काशीराम आवास से जुड़ा है।
ये भी रोचक हैं-
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
