अब अमर सिंह ने मायावती को लेकर की बेहद अश्लील टिप्पणी

Date:

अमर सिंह
अमर सिंह ने मायावती को लेकर की अश्लील टिप्पणी

लोकसभा चुनाव 2019 – अब अमर सिंह ने मायावती को लेकर की बेहद अश्लील टिप्पणी

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]: लोकसभा सभा चुनाव के चलते नेता अपनी ज़बान को अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं या फिर जानकार के ऐसे बोल बोल रहे हैं जिनसे कोई विवाद जन्म ले।
जयाप्रदा के बाद अब ठाकुर अमर सिंह ने मायावती को लेकर बेहद अश्लील टिप्पणी की है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा का चुनाव लड़ाने रामपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर शालीनता की तमाम हदें लांघते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में अश्लील टिप्पणी की है।
अमर सिंह के बिगड़े बोल
मायावती को गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाने के लिए उन्होंने 3 शब्दों का प्रयोग किया जो बेहद आपत्तिजनक तो हैं ही, अश्लीलता की भी हदें पार करने वाले हैं।
अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ एक और मामला चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दर्ज
एक तरफ तो ठाकुर अमर सिंह आजम खान पर महिलाओं के अंतर्वस्त्रों को लेकर टिप्पणी के आरोप लगाते रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने खुद ही बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर चोली फाड़ दिए जाने की बात करके बेहद संगीन और आपत्तिजनक बात की है।

 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...