अमिताभ बच्चन ने फिल्म में पाकिस्तानी होने का रोल करने से किया इनकार तो नाराज़ हुई पाकिस्तानी हीरोइन

Date:

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने फिल्म में पाकिस्तानी होने का रोल करने से किया इनकार

ग्लोबलटुडे/वेबडेस्क : बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के एक फिल्म में पाकिस्तानी होने का रोल मना करने पर अमिताभ बच्चन पाकिस्तानी हीरोइन महविश हयात के निशाने पर आ गए और बच्चन को उसकी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ अमिताभ बच्चन को दो साल पहले, ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक रसल पूकुट्टी(Resul Pookutty) ने भारत-पाक शांति पर आधारित एक फिल्म की पेशकश की थी, जिसमें बिग बी को पाकिस्तानी होने का रोल निभाना था।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म की स्क्रिप्ट देखकर उसको बहुत सराहा था और ख़ुशी-ख़ुशी उसमे काम करने को तैयार हो गए थे। लेकिन पुलवामा अटैक के बाद अमिताभ ने फिल्म में काम न करने का फैसला किया और डायरेक्टर रसल को इनकार कर दिया। उनका कहना था कि मुखालिफ मुल्क का शहरी होने का रोल वो नहीं करेंगे फिर चाहे वो दोनों मुल्कों में अमन के लिए ही क्यों न हो।
ये देखते हुए पाकिस्तानी एक्टर महविश हयात ने ट्विटर पर संदेश देते हुए बिग बी से नाराज़गी जताई है। उन्होंने लिखा है कि अगर ये सच है तो फिर बहुत मायूसी की बात है क्यूंकि फिल्मों में ताक़त होती है कि हालात को सही करने की ख़ासकर जब मुल्कों के बीच तनाव हो,मेरे ख़याल में सबसे पहले क़ौम परस्ती ही है…


महविश हयात ने आगे लिखा कि मैं उम्मीद करती हूँ कि हम इसपर घोर कर सकते हैं इससे पहले कि हम बॉलीवुड के भविष्य में बह जाएँ..
याद रहे कि भारत ने 14 फरवरी को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी अदाकारों पर पाबंदी लगा दी थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...