अज़हर मसूद का सिर लाने वाले को 51 लाख देने का ऐलान

Date:

बीजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने अज़हर मसूद का सिर लाने वाले को 51 लाख देने का ऐलान

उत्तर प्रदेश/मेरठ[परवेज़ चौहान]:कल शाम( 17 फरवरी) मेरठ के मारवाड़ी भोज रेस्टोरेंट में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

Vineet Aggarwal Sharda
विनीत अग्रवाल शारदा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए-फोटो ग्लोबलटुडे

कार्यक्रम में खून का बदला खून से लेंगे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। यहाँ विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि इस आतंकी हमले से हमारे शहीदों की जो जानें गई हैं उससे पूरा देश बड़ा ही दुख व्यतीत कर रहा है। इसका दुख बड़ी ही नम आंखों से पूरा देश बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहां है कि पाकिस्तान को मजबूर कर दिया जाएगा और चाइना को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान चुप नहीं बैठेगा और साथ ही विनीत शारदा ने आतंकवादी अज़हर मसूद का सिर क़लम करके लाने वाले को 51 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। श्रद्धांजलि के इस कार्यक्रम में मारवाड़ी भोज के संचालक अरविंद गुप्ता, मारवाड़ी व्यापार संग के समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलवामा हमले के आतंकी आदिल अहमद डार को श्रद्धांजलि देने वाला रवि मौर्या गिरफ़्तार
 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Neha Bora के घर के बाहर घूम रही संदिग्ध वैन, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

दिल्ली: नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर...

रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत; मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों...

‘अब्दुल-अब्दुल’ सवाल पर भड़के सपा सांसद नदवी, बोले- किसी समुदाय का मजाक न उड़ाएं

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के...