आज़म खान पर चुनाव आयोग सख़्त, ज़ुबान पर जड़ा 72 घंटे तक ताला

0
मोहम्मद आजम खान

azam khan
मोहम्मद आजम खान

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]: चुनाव आयोग ने आज़म खान के जयाप्रदा के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आजम खान के 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक लगा दी है।

आजम खान के 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक
आजम खान के 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक

इन 72 घंटो में आज़म खान न तो कोई रैली कर सकते हैं और न ही कोई रोड शो। यहाँ तक कि वो 72 घंटे कोई चुनावी मीटिंग भी नहीं कर सकेंगे।
आजम खान के 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक
आजम खान के 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक

आज़म खान के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बात पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन 72 घंटो में प्रीतिबन्ध का समय 16 अप्रैल मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा और अगले 72 घंटो तक रहेगा।