आमिर खान की नई फ़िल्म का नाम ‘लाल सिंह चड्डा’, 31 अक्टूबर से शुरू होगी शूटिंग, इस वजह से आमिर खान की माँ ज़ीनत हुसैन भी बनेंगी शूटिंग का हिस्सा!

Date:

Globaltoday.in
वेब डेस्क, राहेला अब्बास


बॉलीवुड(Bollywood) में परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर आमिर खान(Amir Khan) जल्द अपनी आगामी अगली ‘लाल सिंह चड्डा’ की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये फिल्म हॉलीवुड की क्लासिक फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का पहला शेड्यूल 31 अक्टूबर 2019 से शुरू होगा।

“लाल सिंह चड्डा” आमिर खान(Amir Khan) के दिल के बेहद करीब हैं औरयही वजह है कि उनकी माँ ज़ीनत हुसैन शूटिंग के पहले दिन वहाँ मौजूद रहेंगी जो फ़िल्म को फर्स्ट क्लेप देने वाली पहली व्यक्ति होंगी। फिल्म को पूरे भारत में लाइव 100 जगहों पर फिल्माया जाएगा क्योंकि अभिनेता स्टूडियो सेटअप में विश्वास नहीं करते हैं।

फिल्म में सुपरस्टार की भूमिका के बारे में बहुत सी खबरें सामने आ रहीं और वह अपने किरदार के लिए फिजिकल ट्रांस्फोर्मेशन से भी गुज़र रहे हैं, जिसके लिए आमिर खान अपना 20 किलो वजन भी बढ़ाने वाले है। इसके अलावा आमिर खान पंजाबी लुक को बरकरार रखने के लिए अपनी दाढ़ी भी बढ़ा रहे है और फिल्म के कुछ हिस्सों में पगड़ी भी पहनने वाले हैं।

अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2020 में क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...