आज़म खान, उनकी सांसद पत्नी और विधायक बेटे के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज,हो सकते हैं गिरफ़्तार

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]: पूर्व मंत्री और सपा नेता मोहम्मद आज़म खान, उनकी सांसद पत्नी तंज़ीम फ़ातिमा एवं बेटे अब्दुल्लाह आज़म पर रामपुर के थाना गंज में आईपीसी की धारा 193, 420, 467, 468, 471 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है।

azam family
आजम खान,पत्नी व् बेटा

यह एफआईआर भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज की गई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आज़म खां और उनकी पत्नी ने जाली दस्तावेजों के सहारे अपने बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान के दो अलग अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाये।
भाजपा नेता आकाश सक्सैना ने 20 दिसंबर को लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मोहम्मद आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान पर दो जन्म प्रमाण पत्र रखने का आरोप लगाया था।certificate जिसकी जांच पूर्ण होने पर और सही पाए जाने पर जनपद रामपुर के थाना गंज में मोहम्मद आज़म खान, उनकी सांसद पत्नी तंजीम फातमा एवं विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान पर 193, 420,467, 468, 471 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने मुक़दमा दर्ज होने पर इसको न्याय की जीत बताया है और भरोसा व्यक्त किया है कि जल्द ही इसमें गिरफ्तारी होगी।
akash
आकाश सक्सैना उर्फ हनी, भाजपा नेता

मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी ओपी आर्य ने ग्लोबलटुडे को बताया कि थाना गंज में इस संबंध में मुक़दमा दर्ज हुआ है जिसमें शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना द्वारा एक शिकायत पत्र दिया गया है जिसमें विधिक राय के उपरांत मुक़दमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में दो जन्म प्रमाण पत्र होने का मामला है। इस संबंध में थाना गंज पर अपराध संख्या 4/ 19 अंडर सेक्शन 193 ,420 467 ,468, 471 पंजीकृत हुआ है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...