दिल्ली(मार्च 12): दिनांक 12-03-2023 को इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑरगेनाईजे़शन (INO) दिल्ली साउथ जोन की ओर से एन आई एन आयुश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य परामर्श शिविर व जागरुकता कार्यक्रम, मिल्ली मॉडल स्कूल, निकट अल-शिफा होस्पिटल , अबुल फ़ज़ल एन्क्लेव, जामिया नगर, ओखला नई दिल्ली-110025 में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 230 लोगों ने भाग लिया।
डॉ इरफान खान तथा श्रीमान नईम रज़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में आई एन ओ से डॉ गणेशलाल मूंधड़ा जी, डॉ रविन्द्र नेगी, डॉ नीलम जोशी, डॉ पूनम रानी हजेला, डॉ इरम इरफान अली, डॉ शबा आज़मी, डॉ भावना माथुर, डॉ श्वेता सिंह, डॉ अरविन्द आलोक व डॉ बदरुल इस्लाम जी ने नेचरोपैथी,आई एन ओ तथा एन आई एन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
दिल्ली साऊथ जोन टीम के सभी सदस्यों और पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।
कार्यक्रम के गेस्ट ओफ ऑनर, उपाध्यक्ष जमात ए इस्लामी हिन्द, श्रीमान एस अमीनुल हसन ने लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम को डॉ शबा आज़मी ने Q&A session व उपहार वितरण के बाद, सभी अतिथि गणमान्य को धन्यवाद करते हुए, मिट्टी , पानी, धूप, हवा, हर मर्ज की यही दवा के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

