बताया जा रहा है की जिप्सी पर सवार पुलिस के जवान राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख की सुरक्षा में है तैनात जो ड्यूटी कर वापस जा रहे थे।
Globaltoday.in
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
रामपुर(Rampur) के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तोपखाना गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक तेज रफ्तार जिप्सी(Gypsy) ने एक रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट देख वहां आसपास के लोग वहां जमा हो गए।
जिप्सी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी के रिक्शा चालक वहीं लहूलुहान होकर गिर गया जिस से भड़के लोगों ने पुलिस की जिप्सी पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी उन पर बल प्रयोग कर मौके से खदेड़ा, जिसके बाद मौके पर आला-कमान अधिकारी पहुंच गए और मोर्चा संभाला।
इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया रॉन्ग साइड आ रही रिक्शा से जीप की टक्कर हो गई जिससे जीप पलट गई जिसमें जिप्सी का काफी नुकसान हुआ है। ई रिक्शा चालक की भी चोटें आई हैं उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया इस मामले में पुलिस की जिप्सी पर तोड़फोड़ की है।
सत्यजीत गुप्ता ने बताया की जिप्सी राज्य मंत्री बलदेव वाले की सिक्योरिटी में थी। वही पब्लिक पर लाठीचार्ज के सवाल पर सत्यजीत गुप्ता ने कहा लाठी चार्ज नहीं किया गया यहां की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने यहां बल का प्रयोग किया होगा। वही कुछ उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी की गई है।
इस संबंध में जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ दशरथ ने बताया कि घायल युवक को प्राइवेट गाड़ी द्वारा लाया गया था क्योंकि उसकी हालत गंभीर है इसीलिए उसे हाई सेंटर (मेरठ) रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें:-
- बदायूँ में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज: एडीजी ने कछला घाट का किया निरीक्षण, दिए ‘शून्य दुर्घटना’ के निर्देश
- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक
- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’
- तालाब पाटकर की जा रही प्लॉटिंग से जलभराव का खतरा, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
