Globaltoday.in | राहेला अब्बास | मुरादाबाद
अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान की गाज आज कलेक्टर परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर पर गिरी।
यहां सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के साथ डिवाइडर पर बने अधिवक्ताओं के चेंबर को भी हटा दिया गया जिसके बाद अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.
मुरादाबाद(Moradabad) में सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम और प्रशासनिक संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया जा रहा है जिसकी गाज रविवार, सुबह 8:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बने अवैध दुकान और अधिवक्ताओं के चेंबर पर गिरी।
जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर बने अधिवक्ताओं के चेंबर कोर्ट को तोड़ दिया गया. अधिवक्ताओं के चैंबर टूटने की सूचना मिलते ही कलेक्टरेट पर सभी अधिवक्ता आ गए. इसके बाद अधिवक्ताओं ने चैंबर टूटने का विरोध किया। सभी अधिवक्ता अपने टूटे हुए चेंबर पर बैठ गए और हंगामा करने लगे.
गौरतलब है कि प्रशासन की तरफ से 12 फरवरी को अपने चेंबर हटाने का नोटिस दे दिया गया था लेकिन उसके बाद भी चेंबर नहीं हटाए गए थे.
बार एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक भटनागर ने बताया कि जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए आज अधिवक्ताओं के चेंबर को तोड़ दिया है.
जिला प्रशासन की तरफ से 15 दिन को जिला बार एसोसिएशन को नोटिस दिया गया था, जिसके बाद बुधवार को बैठक कर प्रशासन की तरफ से समय मांगा था. लेकिन आज सुबह उन चैनलों को तोड़ दिया गया जिनके लिए नोटिस भी नहीं दिया गया था. प्रशासन के खिलाफ फौजदारी और दीवानी के मुकदमे डालकर कार्यवाही की जाएगी।
अपर नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है. जिन लोगों का सामान था उनकी लिस्ट बना ली गई है, जो बाद में वापस कर दी जाएगी। गेट के पास अधिवक्ताओं के चेंबर को भी हटाया गया है. सुबह 8:00 बजे से यह अभियान चलाया गया है.
- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई
- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी
- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं
- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात
