पत्रकार व दरोगा पर लगा रेप का आरोप

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[फ़राज़ कलीम]: उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में एक महिला ने पत्रकार पर बलात्कार करने का और एक दरोगा पर धमकाने व रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची महिला ने अपना दुखड़ा सुनाया तो पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

Screenshot 2018 09 15 00 16 53 1437277907
पीड़िता

रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को अर्ज़ी देकर आरोप लगाया है की बिजडा गाँव के रहने वाले एक पत्रकार ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी विडियो बना कर रख ली। पत्रकार अब उसे ब्लेक मेल कर रहा है। महिला ने बिलासपुर थाने में तैनात एक दरोगा पर भी पत्रकार से साँठ-गाँठ करने के आरोप लगाते हुए कहा है  की उसने भी महिला को धमकाया और रेप करने का प्रयास किया।
महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बिलासपुर से करायी है। मामले की जांच अभी चल रही है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला दो पक्षों में आपसी विवाद और मुक़दमे बाज़ी का सामने आया है, जिसमें आशंका जताई जा रही है की अपने पक्ष में रिपोर्ट न देने पर दरोगा पर धमकाने और रेप का प्रयास कराने का आरोप लगाया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...