पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के लोगों को बधाई दी

Date:

पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के लोगों को बधाई दी

Modi and Imran
Modi congratulate Imran

ग्लोबलटुडे/वेबडेस्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय दिवस पर पाकिस्तान की जनता को बधाई दी है। इमरान ट्वीट कर कहा कि उनको पीएम मोदी ने एक मैसेज भेजा है जिसमें उंहोने पाकिस्तान के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए उप महाद्वीप के लोग एक साथ आएं, जहां हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह ना हो।

 अगर 1 लाख से ज़्यादा रूपये हैं, तो होशियार


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री के पैग़ाम का ज़िक्र किया है। इसके कुछ ही मिनट बाद इमरान खान ने एक और ट्वीट कर पीएम मोदी के पैग़ाम का स्वागत किया और हिंदुस्तान से नए रिश्ते क़ायम होने कि उम्मीद जताई। उंहोने लिखा है कि आज पाकिस्तान अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा है और यह सही समय है जब दोनों देश अपने सभी इश्यूज को हल करेंगे खास कर कश्मीर कि समस्या को।
ये ज़रूर पढ़ें-Hello brother…


पीएम मोदी के इस ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगा है। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार ने एक तरफ तो नेशनल डे पर पाकिस्तान का बहिष्कार करने का फैसला किया है और दूसरी तरफ देश के पीएम मोदी, इमरान खान को ट्वीट कर बधाई दे रहे हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, देश जानना चाहता है, पीएम मोदी अपना रुख साफ करें।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...