पाकिस्तान- नवाज़ शरीफ की बीवी कुलसूम नवाज़ का लंदन में देहांत

Date:

पाकिस्तान/लंदन[ग्लोबलटुडे]:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बीवी बेगम कुलसुम नवाज का लंदन में इलाज के दौरान हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में देहांत हो गया। बेगम कुलसुम कैंसर के मर्ज़ में मुब्तला थीं। उनकी उम्र 68 साल थी।

kulsoom
कुलसूम नवाज़-फाइल फोटो

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक़ बेगम कुलसुम की हालत बिगड़ने पर उनको कल दोबारा वेंटीलेटर पर रखा गया था। वह तक़रीबन 1 साल से लंदन में कैंसर का इलाज करा रही थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर नवाज़ शरीफ़ की आंखों में आंसू आ गये और उनकी बेटी मरियम नवाज़ की भी तबियत बिगड़ने लगी। नवाज़ शरीफ के छोटे भाई शाहबाज़ शरीफ़ ने बेगम कुलसुम की मौत की पुष्टि की है। नवाज़ शरीफ के परिवार का कहना है की बेगम कुलसुम नवाज़ की मय्यत को पाकिस्तान लाया जाएगा और उनका दफ़न पाकिस्तान में ही किया जाएगा। उनका शव पाकिस्तान जुम्मे तक आने की उम्मीद है

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...

फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

मैनपुरी(सिराज हुसैन): दीपावली के मद्देनजर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन...