पीलीभीत- तांत्रिक ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों को मार डाला

Date:

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश[गौरव पांडे]- जिस तांत्रिक को तंत्र विद्या के ज़रिए पडोसी को परेशान करने के लिए बुलाया गया था उसी तांत्रिक ने परिवार के पांचों सदस्यों की जान ले ली। तांत्रिक ने जिस दूध को तंत्र विद्या का दूथ बताकर पांच लोगों को पिलाया, वह उनकी मौत का कारण बना।
पीलीभीत पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें तांत्रिक ने तंत्र विद्या का झांसा देकर घर के पांच सदस्यों को ज़हरीला दूध पिलाकर मौत की नींद सुला दिया था और घर में रखे लगभग पांच लाख रूपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर तीन लाख पिचासी हजार रूप्ये बरामद कर लिये हैं।

2019 01 11 08 28 51
गिरफ़्तार तांत्रिक और पुलिस

दरअसल सात जनवरी को पीलीभीत में  55 वर्षीये वेगराज, उनकी पत्नि मोनादेवी,28 साल का बेटा नेमचन्द्र,25 साल की बेटी गायत्री व नेमचन्द्र की पत्नि रामवती की घर में संदिंग्ध परिस्थति में मौत हो गयी थी। पांच मौत होने से पूरे जिले में हडकंप मच गया था। डीएम,एसपी पूरे अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतको को किसी ने जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की माने तो रेलवे मे गेटमेन की नौकरी करने वाला  मृतक नेमचंन्द्र का उसके पडोसी से विवाद चल रहा था और वह उसे परेशान देखना चाहता था। पडोसी को नुकसान पहुचाने के इरादे से उसने बरेली के रहने वाले गुलशेर नाम के तांत्रिक से सम्पर्क किया और अपनी समस्या का हल करने की बात कही। नेमचन्द्र ने बातों बातो में तांत्रिक को अपने घर में रखे रूपयों का भी जिक्र कर दिया। घटना वाले दिन नेमचन्द्र तांत्रिक गुलशेर व उसके एक अन्य साथी को तंत्र मंत्र कराने के लिए घर पर बुलाकर लाया। यहां पहले पूरे परिवार व तांत्रिक ने खाना खाया और उसके बाद तंत्र मंत्र का जाप शुरू हुआ।
PicsArt 01 11 08.34.25
मृतकों के फ़ोटो

एडीजी प्रेम प्रकाश की माने तो तांत्रिक गुलषेर ने तंत्र विद्या करने के लिए घर वालो को गर्म दूध मंगाया और एक आटे का पुतला बनाया और उस पुतले को नन्हेलाल के हाथों तलाव में फिंकवा दिया। पूजा पाठ करने के लिए उसने एक अकेला कमरा चुना। उसी कमरे में तंत्र मंत्र की आड में तांत्रिक ने दूध में खेतों में पडने वाली ज़हरीली दवा नोमान मिलाकर दूध घर वालों को पीने को दे दिया। तांत्रिक के कहे अनुसार घर के पांचो सदस्यो ने अपने बिस्तर पर बैठकर ज़हरीला दूध पिया। तांत्रिक ने नेमचन्द्र को गांव से बाहर आटे का पुतला तलाव में फेंक के आने को कहा और वही दूध पीने को कहा। जहरीला दूध पीते ही घर के सभी सदस्य मौत की नींद में सो गये जिसके बाद तांत्रिक घर में रखे 5 लाख रूपये चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद आये मृतक के भाइयों ने बताया कि हम लोग बाहर रहते है,जमीन खरीदने के लिये घर मे रुपये रखे थे जिसको लेकर ये चाल चली गई थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी तांत्रिक गुलशेर को  गिरफ़्तार कर उसके क़ब्जे से 3 लाख 85 हज़ार रूपये बरामद कर लिये हैं। पीलीभीत में हुई 5 लोगों की हत्या का खुलासा खुद पीलीभीत आकर एडीजी प्रेम प्रकाश ने किया। पुलिस तांत्रिक के दूसरे साथी की तलाश कर रही है और गुलशेर को जेल भेज दिया है।
मूर्खता के चलते इस परिवार ने तंत्र-मंत्र पर विश्वास कर तांत्रिक को बुलाकर ख़ुद अपनी मौत को बुलाया और हंसता खेलता परिवार उजड़ गया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...