गैंगस्टर अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस रिमांड में अतीक और अशरफ से पूछताछ हो रही थी। वहां से उन दोनों को मेडिकल कराने ले जाया जा रहा था। तभी दोनों की गोली मारकर हत्या करदी गयी।
आजतक न्यूज़ के मुताबिक़ प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को लेकर जा रही थी। जिस समय अतीक मीडिया से बात कर रहा था तभी तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और अतीक़ के कान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही अशरफ ने उधर देखा तो अशरफ पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं।
पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है।
दोनों भाइयों पर जब फायरिंग हुई तो पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हो गयी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

