उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही सरेराह बरसाईं गोलियां

Date:

सम्भल में दंबगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चौकी से कुछ ही दूर घर जा रहे युवक को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करदी। गंभीर हालत में युवक को रेफर किया गया है।

 

सम्भल/राहेला अब्बास : सम्भल में मोहल्ला पंजू सराय निवासी क़ासिम उर्फ़ नाज़िम को पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही अनस ने अपने तीन साथियों के साथ घेर लिया और पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सरेराह अवैध हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

उत्तर प्रदेश के सम्भल सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत,गांव में मचा कोहराम

कासिम को तीन-चार गोलियां लगीं और वो लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहे लहराते हुए भाग गये।दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

सम्भल में सोत नदी को अस्तित्व में लाने के लिए डीएम व एसपी ने शुरू किया अभियान

कोतवाल धर्मपाल सिंह टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रुप से घायल कासिम को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख कासिम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे...

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...