Globaltoday.in|सालिम रियाज़ | बदायूं
ठण्ड क्या होती है ये कोई उनसे पूछे जो सर्द रातों में खुले आसमां के नीचे किसी तरह अपने बदन को सिकोड़कर रात गुजारने को मजबूर होते हैं।ऐसी स्थिति में यदि ऐसे मजलूम लोगों को कोई भी ऊनी वस्त्र मिल जाए तो उनके मुंह से दुआओं की बारिश होना लाजिमी ह।
पूर्व सपा नगर अध्यक्ष मुख़्तार अहमद बाबा के नेतृत्व में युवा सपा नेता अली द्वारा विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कंबल वितरण किए गए।
पूर्व नगर अध्यक्ष मुख़्तार अहमद बाबा ने कहा,” इस प्रकार की आयोजनों से कुछ हद तक गरीब व असहाय लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और मुझसे जितना भी हो सकेगा गरीब असहाय व मजदूरों की मदद करने से पीछे नहीं हटूंगा। ठंड में सबसे ज्यादा जरूरत गर्म कपड़ों की होती है। गरीब असहाय लोग जाड़े की ठंड में एक अदद कंबल पाकर अपना बचाव कर लेता है”।
युवा सपा नेता ने कहा कि हमें मानव धर्म व राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए देश के हित में कार्य करते रहना चाहिए जिससे सभी आनंद का जीवन व्यतीत कर सकें।

इस अवसर पर साहिब बादशाह, शब्बू खान, ज़ीशान फारूकी,विनोद कुमार,मोहसिन खान,मेहंदी हसन,गुड्डू अल्वी,राममूर्ति सागर,मुशाहिद,यूनुस अल्वी,राजा सब्बू,फिरोज,शराफत कुरेशी आदि लोग मौजूद रहे।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद


