बरेली के जिला अस्पताल में निर्माणाधीन बीएसएल-2 लैबोरेट्री का आज जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने निरीक्षण किया

0

Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली

उत्तर प्रदेश में बरेली के जिला अस्पताल में निर्माणाधीन बीएसएल-2 लैबोरेट्री का आज जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने निरीक्षण किया।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए इस लैब में RTPCR (Real Time Reverse Transcription Polymerase chain reaction test) किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस लैब की स्थापना से इस जानलेवा बीमारी पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त श्री अभिषेक आनंद तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग भी थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि लैब के निर्माण को समय से पूरा किया जाए और इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने आज 300 बेडेड हास्पिटल का निरीक्षण कर वहां की भी व्वस्थाओं को देखा।

उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अस्पताल में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत शुक्ला भी थे।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में कहा कि आम जन को इसका लाभ मिलना चाहिए।