बरेली: रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 5 आरोपी गिरफ़्तार

Date:

Globaltoday.in|गुलरेज़ खान|बरेली

उत्तर प्रदेश कोरोना काल में भी अवैध हुक्का बार धड़ल्ले से चल रहे हैं। यूपी पुलिस ऐसे हुक्का बारों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

बरेली पुलिस ने आज ऐसे ही अवैध दो हुक्काबारों को पकड़ा है जो रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे थे।

भारी मात्रा में तंबाकू और फ्लेवर बरामद

पुलिस ने मौके से से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही कई हुक्के और प्रयोग में आने वाले फ्लेवर को भी बरामद किया है।

बरेली पुलिस की यह कार्यवाही प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में हुई है, जहां ग्रीन चिली , ब्लैकवेरी रेस्टोरेंट से पुलिस ने हुक्काबार संचालित होता पकड़ा है।

युवाओं को बनाया जा रहा था नशे का आदि

बताया जा रहा है कि इन रेस्टोरेंट में युवाओं को हुक्काबार के सहारे नशे का आदी बनाया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस रेस्टोरेंट के संचालकों को तलाश कर रही है जो अभी फरार है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में पहले भी एक हुक्काबार पकड़ा जा चुका है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...

फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

मैनपुरी(सिराज हुसैन): दीपावली के मद्देनजर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन...