मुखिया गुर्जर ने महात्मा गांधी को बताया अंग्रेजों का दलाल

Date:

मेरठ/उत्तर प्रदेश[परवेज़ चौहान]:मेरठ के नौचंदी ग्राउंड में गुर्जर समाज की हो रही जनसभा में मुखिया गुर्जर ने अपने बयान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का दलाल बताया है।

2019 01 14 01 33 14
मुखिया गुर्जर

मुखिया गुर्जर द्वारा बड़ी जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर टिप्पणी करते हुए महात्मा गांधी को अंग्रेजों की गुलामी करने वाला दल्ला बताया। वहीं दूसरी तरफ देश में चल रहे हनुमान जी की जाति को लेकर आए दिन राजनीतिक सियासत अपने चरम पर थी जिस में मुखिया गुर्जर द्वारा हनुमान जी को लेकर भी बयान बाज़ी की गई और मुखिया गुर्जर द्वारा हनुमान जी को गुर्जर बता दिया गया। साथ ही गाय माता को भी गुजरी बताया। अपने विवादित बयानों में मुखिया गुर्जर ने एक और अहम बात कहते हुए कहा कि देश में बने हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, संसद भवन एवं राज्यसभा-विधानसभा और पार्लियामेंट, इंडिया गेट आदि संस्थान गुर्जरों की भूमि पर स्थापित हैं। साथ ही सभा को संबोधित करते हुए सभा में आए जनसमूह को गुर्जर समाज में सम्मिलित करने की बात भी कही। मुस्लिम समुदाय को भी हिदायत देते हुए मुखिया गुर्जर द्वारा पक्षपात करने की बात कही। उत्तर प्रदेश की सरकार से अपनी 5 मांगों को भी जनता के समक्ष रखा। साथ ही मुखिया गुर्जर द्वारा कहा गया कि अगर उत्तर प्रदेश की सरकार उनकी इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो हर देश प्रदेश में जन अधिकार रैली का आयोजन करेंगे। मुखिया गुर्जर ने प्रदेश सरकार से 5 सीटों की भी मांग करने की बात कही।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

New Delhi, September 28, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...