मेरठ-कबाड़ी बाज़ार के नाले में गिरा युवक,पुलिस एवं नगरनिगम की घण्टो मशक़्क़त के बाद मृत अवस्था में निकला युवक का शव

Date:

उत्तर प्रदेश/मेरठ[परवेज़ चौहान]: मेरठ के थाना देहली गेट क्षेत्र के कबाड़ी बाज़ार स्थित नाले में एक युवक गिर गया। युवक के गिरते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने नाले में गिरे युवक को घंटो तक तलाश किया लेकिन युवक का कोई भी सुराग़ नहीं लग पाया। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही और नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने भी युवक को निकालने की काफ़ी कोशिश की।

naala
नाले में युवक को तलाशते पुलिसकर्मी -फोटो ग्लोबलटुडे

कड़ी मशक्कत के बाद नाले में गिरे युवक का शव दिखाई दिया। पुलिसकर्मी व एल्बम नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा युवक के शव को नाले से बाहर निकाला गया।
dead body
जेसीबी की मदद से युवक के शव को निकालते हुए -फोटो ग्लोबलटुडे

नाले में गिरे युवक के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल शव की शनाख़्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की जाँच में जुट गयी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...