मेरठ-प्रेमी युगल ने ज़हर खाकर दी जान, इलाके में तनाव

Date:

मेरठ/यूपी[परवेज़ चौहान]-मेरठ में मज़हब की दीवार ने एक प्रेमी युगल को ज़हर खाकर अपनी जान देने पर मजबूर कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को अस्पताल पहुंचाया जहां प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रेमी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के नाते पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया है।

2018 09 07 10 03 08
प्रेमी मृतिका का शव- फ़ोटो ग्लोबलटुडे

मामला मेरठ की सरधना तहसील के रार्धना गांव का है। यहाँ के रहने वाले दो अलग अलग सम्प्रदाय के लड़का-लड़की में प्रेम हो गया। लड़की हिन्दू और लड़का मुस्लिम था इसलिए दोनो के ही घरवालों को यह पसन्द नहीं था। माना जा रहा है कि आज लड़की के घर लड़का पहुंच गया और दोनों को एक साथ परिजनों ने देख लिया। जिसके चलते प्रेमी युगल ने ज़हर खा लिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
PicsArt 09 07 10.14.42
युगल प्रेमी

दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्रेमिका को मृत घोषित किया गया, जबकि प्रेमी को मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान प्रेमी की भी मौत हो गई।
2018 09 07 10 03 48
मृतक प्रेमी – फ़ोटो ग्लोबलटुडे

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं दो सम्प्रदायों से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल लिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...