मेरठ में एनकाउंटर का दौर जारी है, अब ज़िया के पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

Date:

मेरठ/उत्तर प्रदेश[उरूज आलम]:मेरठ में एनकाउंटर का दौर जारी है मेरठ पुलिस लगातार एनकाउंटर करके बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है मेरठ के थाना मुंडाली पुलिस ने एक बार फिर एनकाउंटर में एक 10000 के नामी बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया

encounter
एनकाउंटर की साइट-फोटो ग्लोबलटुडे

दरअसल थाना मुंडाली पुलिस अजराड़ा- रछूती मार्ग पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोका गया. लेकिन जब बाइक सवार नहीं रुके तो पुलिस ने उनका पीछा किया. पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे में एक बदमाश जिसका नाम ज़ियाउर्रेह्मान उर्फ ज़िया पुत्र ज़ुल्फ़िक़ार उर्फ भुट्टो और जिसकी उम्र लगभग 25 साल है के पैर में गोली मार दी जिससे ज़िया घायल हो गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया. ज़िया कायस्थ बड्डा थाना किठौर का निवासी यही.
WhatsApp Image 2018 10 10 at 12.40.33 AM
ज़ख़्मी बदमाश-फोटो ग्लोबलटुडे

ज़िया का साथी हीरो निवासी जिसौरा थाना मुंडाली भागने में सफल हो गया। ज़ियाउर्रहमान उर्फ जिया पर 07 अभियोग पंजीकृत है, अभी कुछ दिन पूर्व थाना भावनपुर के गांव औरंगाबाद के खेत मे हुई गौ-कशी की घटना में भी यह शामिल बताया जा रहा है. थाना भावनपुर से यह वांछित चल रहा था और इसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था.
Zakhmi ziya
गिरफ्तार बदमाश-फोटो ग्लोबलटुडे

घायल बदमाश से एक तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फरार बदमाश हीरो की तलाश में पुलिस लगी हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
वीडियो देखें :-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना...

Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

Rajouri: Following a viral video that surfaced on social...