मेरठ -1 रुपये के विवाद के लिए 290 रुपये की गोली से किया छलनी

Date:

मेरठ/यूपी[परवेज़ चौहान]: मेरठ में देर रात महज़ एक रुपए के विवाद में बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घटना से इलाक़े में सनसनी फैल गई और व्यापारी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी ।

Goli for 1 Rs
दुकानदार जिसके गोली मारी- फोटो ग्लोबलटुडे

10 रुपये की सिगरेट के 9 रुपये देने लगे
यह सनसनीखेज वारदात मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र की है। जहां पर हापुड़ अड्डे के पास स्कूटी सवार दो बदमाश सिगरेट खरीदने पहुंचे. 10 रुपये की सिगरेट के 9 रुपये देने लगे. इस पर एक रुपए को लेकर व्यापारी और बदमाशों के बीच विवाद हो गया। बदमाश दुकान से चले गए।लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटे और व्यापारी को गोली मार दी।
Scooty
स्कूटी जो बदमाश छोड़कर भागे

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमशों की तलाश में जुटने का दावा कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को बदमाश का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना...

Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

Rajouri: Following a viral video that surfaced on social...