यूपी के बुलंदशहर में एक बार फिर नाबालिग़ से दुष्कर्म की कोशिश, नाबालिग़ पर डाला केरोसिन तेल, आरोपी गिरफ़्तार

Date:

Crime
Buland Shehar Thana

यूपी के बुलंदशहर में एक बार फिर नाबालिग़ से दुष्कर्म की कोशिश, नाबालिग़ पर डाला केरोसिन तेल, आरोपी गिरफ़्तार

ग्लोबलटुडे/यूपी ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बार फिर दरिंदगी की इंतहा की ख़बर सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले नाबालिग से रेप की कोशिश की और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसपर कैरोसिन आयल डालकर आग लगा दी।

Crime
Crime

वारदात बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के सरायधारी मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के घर के ही ऊपर बने एक कमरे में किराए पर रहता था और घटना के वक्त पीड़िता अपने मासूम भाई बहन के साथ घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दरवाज़ा खुलवाया और घर में घुस गया। पहले आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप का प्रयास किया और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता पर कैरोसिन आयल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस अब आगे की कार्रवाही में जुट गई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...