लखनऊ में राजनाथ का चुनाव लड़ने के लिए इस टीम ने ली ज़िम्मेदारी, पहले भी जिता चुकी है चुनाव

Date:

लोकसभा चुनाव 2019 -चुनावी प्रबंधन में माहिर बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम लखनऊ में सक्रिय, राजनाथ सिंह से मुलाकात कर ली चुनावी ज़िम्मेदारी

राजनाथ सिंह बृजमोहन अग्रवाल और उनकी टीम के साथ
राजनाथ सिंह बृजमोहन अग्रवाल और उनकी टीम के साथ

ग्लोबलटुडे/लखनऊ[तरन्नुम अतहर]: लखनऊ पहुंचकर बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ वहां के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी मोर्चा संभाल लिया है।
लखनऊ हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक है। लखनऊ प्रवास पर गए हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा और जांजगीर विधायक नारायण चंदेल ने लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। प्रदेश के इन प्रभावी भाजपा विधायकों ने उनके चुनाव में विभिन्न जिम्मेदारियां ले ली हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार मिला था। लंबे समय तक वहां रुक कर उन्होंने विधानसभा प्रत्याशियों के लिए अलग अलग रणनीति बनाई थी। जिसमें वे सफल हुए थे।
मोदी जी “फाइलें जलाना भी आपको बचा नहीं पायेगा, फैसले का दिन क़रीब आ रहा है”- राहुल गाँधी
लखनऊ का यह क्षेत्र उनके लिए अपरिचित नहीं है। सभी समाज, सभी वर्गों की बैठके लेकर चुनाव का काम पहले भी यहां वे कर चुके हैं।इसलिए लोकसभा चुनाव में उन्हें काम करने में आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों में भी मोदी सरकार को दोबारा लाने की ललक है। आज उत्तर प्रदेश में भी चुनावी मुद्दों में जाति,धर्म,वर्गवाद की जगह राष्ट्रवाद ने ले लिया है।
लोकसभा चुनाव 2019 -आज ये सभी महामिलावटी फिर से केंद्र में एक मजबूर सरकार बनाने की फिराक में हैं- नरेंद्र मोदी
इससे पूर्व भी बृजमोहन अग्रवाल गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार का कमान संभाल चुके हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने कहा कि “बृजमोहन जी छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लड़ते है चुनाव। जब से चुनाव लड़ना शुरू किया एक बार भी हारे नही है। लगातार 7 बार चुनाव जीते है। इस बार सरकार नही बनी फिर भी जीते। लोग यह मान कर चलते है कोई हारे या जीते इनकी जीत पक्की है। इनसे आप सभी संपर्क बनाकर रखे ये प्रभावी नेता है।”

मुरादाबाद- बहन को अनजान लड़के के साथ बाज़ार में देख भाई ने आपा खोया

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

दोस्त रामपाल निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख रुपये...

Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

New Delhi (Pradeep Kumar): Life is a fascinating blend...