बिहार: आरजेडी मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राबड़ी आवास में सीढ़ी चढ़ते हुए फिसलकर गिर गए हैं जिसकी वजह से उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। लालू को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।
राष्ट्रीय जनता दल(RJD) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। खबर है कि पटना में लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर पड़े हैं। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
दाहिने कंधे की हड्डी टूट गयी
बताया जा रहा है कि गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। साथ ही उनके कमर में भी चोट आयी रही है। लालू प्रसाद यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ है। खबर है कि प्लास्टर चढाने के बाद लालू प्रसाद यादव को वापसी घर ले आया गया है।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

