Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
रामपुर पुलिस (Rampur Plice) को वाहन चेकिंग के दौरान एक सफलता उस समय हाथ लगी जब उसने चोरी के वाहनों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पांचों चोरों के कब्जे से तीन चौपहिया वाहन और दो बाइक बरामद की हैं।
चोरी की गयी कार और बाइकें बरामद
रामपुर के थाना मिलक पुलिस को मुखबिर द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ढाबे के पीछे से वाहन चेकिंग के दौरान दो होंडा सिटी कार , एक मारुति ईगो कार तथा दो बाइकें बरामद की हैं।
चोरी के लिए फ़र्ज़ी आधार कार्ड इस्तमाल करते थे
इस घटना से जुड़े 5 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनकी तलाशी के दौरान उनसे 5 फर्जी आधार कार्ड भी सब से मिले हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साहब ये लोग दोपहिया व चार पहिया वाहनों की चोरी करते हैं। वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट व उनके इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर को खुर्द बुर्द करके बेचने का काम करते हैं।
इन चोरों ने बताया कि बरामद हुए ये वाहन इन्होने दिल्ली व नोएडा से चोरी किये हैं। ये चोर फर्जी आधार कार्ड को अपनी पहचान छूपाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) के मुताबिक रामपुर के थाना मिलक पुलिस को एक सफलता के लिए जिसमें वाहन चेकिंग के 5 वाहन चोरों का गैंग पकड़ा है जिनकी निशानदेही पर दो हौंडा सिटी कार एक ईगो कार व दो मोटरसाइकिल है बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
