उत्तराखंड के रामनगर बेराज से छोड़े गए 1 लाख 46 हज़ार क्यूसिक पानी ने रामपुर ज़िले में क़ेहर बरपा किया हुआ है। 55 गाँवों में हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। बचाव के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ मंगाई और पीएसी की एक टीम भी रामपुर पहुँच चुकी है।
बाढ़ में फंसे लोगों की राहत के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है और बाढ़ से ग्रस्त इलाक़ों में फ़ूड पैकेट और कच्चा राशन बांटने की व्यवस्था की है।
रामपुर (Rampur) के डीएम ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता और मुआवज़े के लिए निर्देश दिए हैं। रामपुर नगर के आसपास भी पानी जमा हो चुका है और आबादी में भी पानी आ चुका है। पानी का बहाव इतना तेज़ है था कि उसकी धार में हाइवे पर रोड़वेज बस भी फंस गयी।
जिला प्रशासन अलर्ट है और सभी अधिकारी बाढ़ पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं। वहां से लोगों को और उनके पशुओं को एनडीआरएफ की टीम निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रख रही है।
जनपद रामपुर इस वक्त चारों तरफ से बाढ़ की मार झेल रहा है। रामपुर से तीन नदियों होकर गुजरती हैं कोसी नदी,राम गंगा नदी और भाखड़ा नदी। ये तीनों ही नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और इनके आसपास जितने भी गांव हैं सब बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण से कोसी नदी के किनारे सभी गांव बाढ़ की चपेट में हैं उसके अलावा रामगंगा नदी में भी पानी का बहाव काफी है और वह भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तीसरा है भाखड़ा डैम जिसकी वजह से बिलासपुर में कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है जिस वजह से आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त है।
टांडा दढ़ियाल में भी बाढ़ ने अपना रौद्र रूप धारण कर रखा है और यहाँ भी प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
- अखिलेश के आह्वान पर मुरादाबाद में सपा का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च के दौरान पुतला फूंका

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- यूनानी चिकित्सा का खोया सम्मान बहाल करने के लिए की जाएगी हरसंभव कोशिश: मुश्ताक खादीवाला

- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया, नरेला ले जाकर छोड़ा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

