Globaltoday.in|सऊद खान| रामपुर
जुमेरात के रोज 19 तारीख को जिला रामपुर(Rampur) के बवन पुरी स्टेडियम में सेंट एंथनी(St. Anthony) स्कूल का वार्षिक खेल दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि रामपुर के जिलाधिकारी(DM) श्री आंजनेय कुमार सिंह(Anjney Kumar) ने दीप जलाकर और गुब्बारे उड़ा कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ने स्कूल के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। विद्यालय के चारों हाउस मार्स, मर्करी, जूपिटर और नेपच्यून के छात्रों ने मार्च पास्ट करके जिलाधिकारी महोदय को सलामी दी।
विभिन्न कार्यक्रमों में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की रेस में छात्रों ने हिस्सा लिया। रेस के साथ-साथ छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइकांडो और मार्शल आर्ट का भी आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों के साथ-साथ भांगड़ा और घटकों का भी सुंदर प्रदर्शन किया गया।
स्कूल के प्रबंधक द्वारा रामपुर में सीआरपीएफ के रिटायर्ड कमांडर इस्तबा अली को गार्ड ऑफ ऑनरदिया गया। इस मौके पर खेल अधिकारी और मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक मुहम्मद बिलाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन खेल शिक्षक मोहम्म्द वक़ार तथा पारुल शर्मा ने किया।
विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी छात्र-छात्राओं को स्कूल की प्रबंधक जुनिता ज़की, प्रधानाचार्य ललित शर्मा,उप-प्रधानाचार्या सबीना ज़की द्वारा पुरस्कृत किया गया। फ़वाज़ खान को स्कूल का चैंपियन घोषित किया गया। प्रबंधक महोदय ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों और अध्यापकों का आभार प्रकट किया।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!
- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत
- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’
- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान
