राहुल गाँधी ने फिर साधा आरएसएस पर निशाना

0
655

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी में एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि इंडिया में सिर्फ एक ही NGO के लिए जगह है और वो NGO है आरएसएस( RSS ).सारे NGO बन्द करदो और जो शिकायत करे उसको शूट करदो।

rahul tweet
Rahul Gandhi Tweet

अभी हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी भारत के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है , जबकि भाजपा और आरएसएस देश को बांटने और नफरत फैलाने काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि , ” भाजपा-आरएसएस हमारे लोगों को बांट रहे हैं। वे देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। हमारा काम लोगों को साथ लाना और देश को आगे की ओर ले जाना है। हमने दिखाया है कि यह कैसे किया जा सकता है। ”
अभी हाल ही में संघ से राहुल गाँधी को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करने कि बात आयी थी और अब राहुल ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए फिर ट्वीट किया कि इंडिया में सिर्फ एक NGO कि जगह है और वो है आरएसएस .सारे NGO बन्द करदो और जो शिकायत करे उसको शूट करदो।