सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी अडानी को लेकर ट्वीट किया है, वह अपमानजनक है। प्रधानमंत्री के राज्य से रवाना होने के बाद हम जवाब देंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अडानी समूह से जुड़े एक ट्वीट को लेकर मानहानि का मामला दायर करेंगे।
सरमा ने कहा कि मानहानि का मामला 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुवाहाटी दौरे के बाद दायर किया जाएगा।
मानहानि का मामला गुवाहाटी में दायर किया जाएगा
एबीपी न्यूज़ के अनुसार सीएम हिमंत सरमा ने कहा, राहुल गांधी ने जो कुछ भी ट्वीट किया है, वह अपमानजनक है, आपत्तिजनक है। प्रधानमंत्री के राज्य से रवाना होने के बाद हम जवाब देंगे। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से मानहानि का मामला गुवाहाटी में दायर किया जाएगा।”
राहुल गांधी ने क्या किया था ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल के वर्षों में पार्टी छोड़ने वाले कुछ नेताओं पर तंज़ कसते हुए शनिवार को कहा था कि अडाणी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर अडानी का हवाला देते हुए गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी और अनिल के. एंटनी के नाम लिखते हुए कहा था, “सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं! सवाल वही है – अडानी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है?” कांग्रेस छोड़ने के बाद, आजाद ने अपनी पार्टी बनाई, जबकि बाकी बीजेपी में शामिल हो गए। सिंधिया अब केंद्रीय मंत्री हैं और सरमा असम के असम के मुख्यमंत्री हैं।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

