सम्भल: उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक ने लोकतंत्र सेनानी के बेटे पर मुक़दमा दर्ज किया है।
महिला डॉक्टर ने अपने साथ अभद्रता करने और जान से मार देने की धमकी के साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में यह मुक़दमा दर्ज किया है।
महिला डाक्टर का आरोप है कि युवक उसपर अपने परिजनों को होम क्वारन्टाइन करने का दबाव बना रहा था।
शहर के मौहल्ला हल्लू सराय निवासी लोकतंत्र सेनानी कृष्णौतार गुप्ता की चार दिन पहले मौत हो गई थी। कोरोना के लक्षण नजर आने पर ट्रूनेट जांच की गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई।
कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उनके घर के लोगों सहित कुल 32 लोगों के सैंपल लिये गये थे। जिसमे लोकतंत्र सेनानी के पौत्र की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।
रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद लोकतंत्र सैनानी के पौत्र दीपक गुप्ता को कोविड अस्पताल शिफ्ट कराने के साथ ही बाकी परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारन्टाइन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी।
सम्भल (Sambhal) के जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉक्टर अमिता सिंधु (Amita Sindhu) का आरोप है कि इसी दौरान लोकतंत्र सेनानी के बेटे हल्लू सराय निवासी दीपक गुप्ता ने उसके परिजनों को क्वारन्टाइन सेंटर न भेजने की बात करते हुए उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा डाली।
कोतवाल अमित कुमार ने बताया,” डॉ अमिता सिंधु की तहरीर पर हल्लू सराय निवासी दीपक गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दीपक गुप्ता ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि उनपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
