रामपुर (रिज़वान ख़ान): रामपुर जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पहले पूरा करने वाले 10 उत्कृष्ट बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिलाधिकारी आवास पर सम्मानित किया गया। इस विशेष सम्मान समारोह में बीएलओ को अपने परिवार के साथ आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण रहा।
परिवार सहित आमंत्रण
इससे पहले सभी बीएलओ को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका था। लेकिन जिलाधिकारी आवास पर आयोजित विशेष भोज ने इस सम्मान को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बीएलओ और उनके परिजनों का आत्मीय स्वागत किया।

प्रोत्साहन योजना
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने एसआईआर 2026 को गति देने हेतु एक अनोखी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ जिलाधिकारी के आवास पर विशेष दोपहर भोज का अवसर दिया जा रहा है। यह पहल प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

