Globaltoday.in|मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
सम्भल के चंदौसी कोतवाली के गांव नेटा के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 10000 के इनामी बदमाश को गोली लगी है।
इस मुठभेड़ में एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कांबिंग कर के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
चंदौसी कोतवाली अंतर्गत गांव नेटा में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा चेकिंग कर रहे थे कि सामने से बाइक पर कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए जांबज़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा की टीम ने भी इधर से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के गोली लगी।
गोली लगने वाला बदमाश प्रदीप 10000 का इनामी बताया जा रहा है। प्रदीप पर अन्य थानों में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में पुलिस के 1 जवान भी घायल हुआ है मुठभेड़ की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कांबिंग की बदमाशों की तलाश में पुलिस ने काफी छानबीन की।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और बदमाश के बारे में जानकारी हासिल की।
बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से घायल बदमाश अपराधिक किस्म का व्यक्ति है और इस पर जनपद व अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
