रामपुर: रामपुर पुलिस ने शनिवार को जिले के विभिन्न थानों से कुल 16 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें फर्जी शादी प्रमाण बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी भी शामिल है।
थाना शाहबाद: फर्जी शादी प्रमाण बनाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
थाना शाहबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 311/25 में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी नाजिम खान पुत्र आले हसन खान निवासी ग्राम मित्तरपुर को बिलारी-सैफनी रोड स्थित सी-सेवन होटल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर महिला के साथ फर्जी शादी का प्रमाण पत्र बनवाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने, महिला के खाते से 11 लाख रुपये निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ धारा 64/318(4)/115(2)/351(3)/316(2)/338/336(3)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक अरविन्द दीक्षित और कांस्टेबल कौशिंद सिंह की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना बिलासपुर: मारपीट के आरोपी के पास से चाकू बरामद
थाना बिलासपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 319/25 में वांछित आरोपी जुम्मा पुत्र शब्बीर निवासी मुबारकपुर थाना कैमरी को कार्तिक नगर की ओर जाने वाले मोड़ से कैमरी रोड पर गिरफ्तार किया। आरोपी पर वादी के बेटे की पत्नी के साथ गाली-गलौच और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया गया। इसके बाद मामले में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। उप निरीक्षक अंकुर कुमार, कांस्टेबल आशीष राणा और कांस्टेबल फैसल की टीम ने गिरफ्तारी की।
थाना स्वार: सात वारंटी गिरफ्तार
थाना स्वार पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें हत्या, लूट, दहेज उत्पीड़न और चोरी के मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ, शकील, हनीफ, बबलू, मोहम्मद यासीन, जावेद और सुनील शामिल हैं।
थाना टांडा: तीन वारंटी गिरफ्तार
थाना टांडा पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित तीन आरोपियों शफी अहमद, मोहम्मद अहमद और आरिफ को ग्राम लाम्बाखेड़ा से गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक अजय कुमार राना की टीम ने कार्रवाई की।
अन्य थानों से भी गिरफ्तारी
थाना शाहबाद पुलिस ने तीन वारंटियों सोनू, शेर सिंह और प्रमोद कुमार को अवैध शराब और लूट के मामलों में गिरफ्तार किया। थाना खजुरिया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित नईम खान को गिरफ्तार किया, जबकि थाना पटवाई पुलिस ने अवैध शराब के मामले में धीरज रस्तोगी को हिरासत में लिया।
सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- दिल्ली: ‘ऑपरेशन कवच’ में बदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार; 2 अवैध देशी कट्टे और चाकू बरामद

- मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

- रामपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और पशु काटने के उपकरण बरामद

- महविश की संदिग्ध मौत का मामला: फिल्मी अंदाज में चली थी गोली, इस तरह उठा पर्दा

- दिल्ली: शाहीन बाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वाहन चोरी के मामले में 2 पकड़े गए, चोरी की स्कूटी बरामद

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

