संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज परीक्षा, 2020 के नतीजों का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस इम्तिहान में इस साल कुल 29 मुस्लिम उम्मीदवार भी कामयाब हुए हैं। इनमें उत्तराखंड की सदफ चैधरी ने टाॅप 25 में 23वां मुक़ाम हासिल किया है।
Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | रामपुर
देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मानी जाने वाली परीक्षा यूपीएससी के नतीजे जारी हो चुके हैं। ततीजों के मुताबिक़ इस बार मुस्लिम समुदाय के कुल 27 युवाओं को कामयाबी मिली है। बड़ी बात यह है कि इनमें से 7 लड़कियां भी हैं।
रुड़की की रहने वाली सदफ चौधरी ने कमाल करते हुए 23वीं रैंक हासिल की है। सदफ चौधरी के पिता बैंक मैनेजर हैं और उनकी अम्मी एक घरेलू महिला हैं।
सदफ की कामयाबी इसलिए भी ख़ास रही है क्यूंकि इस परीक्षा के लिए उन्होंने कोई कोचिंग नही ली थी और घर पर रहकर ही सारी तैयारी की थी। सदफ अब विदेश सेवा में जाने चाहती हैं।
यूपीएससी में पास हुए 761 उम्मीदवारों में से 27 मुस्लिम उम्मीदवार पास हुए हैं। 27 मुस्लिम उम्मीदवारों में से 20 पुरुष उम्मीदवार हैं तो 7 महिला उम्मीदवार हैं। हालांकि इस साल यूपीएससी पास करने वाले मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट आई है। 2019 में यह संख्या 44 थी, इस बार सिर्फ़ 27 ही रह गई। हरिद्वार की सदफ चौधरी ने मुस्लिम उम्मीदवारों में पहला मुक़ाम हासिल किया है। सदफ चौधरी ने आल ओवर 23वीं रैंक हासिल की है।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

