तेहरान: ज़ायोनी सरकार के हमलों में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के वरिष्ठ अधिकारी शहीद हो गए।
इज़रायली सेना ने मध्य ईरान में मिसाइल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का दावा किया है।
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के अनुसार, रविवार को तेहरान पर इजरायली हमलों के परिणामस्वरूप खुफिया प्रमुख जनरल मोहम्मद काजमी और उनके डिप्टी जनरल हसन मोहकिक शहीद हो गए।
इसके अलावा जनरल मोहसिन बाकेरी भी इजरायली हमले में शहीद हो गए।
बतादें कि जनरल काज़मी को 2022 में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के खुफिया प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
ईरानी अधिकारियों ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है तथा इन्हें ईरान की सुरक्षा और संप्रभुता पर हमला बताया है।
पासदारान क्रांति के बयान में कहा गया है कि इजरायल सरकार के समर्थकों को यह पता होना चाहिए कि इजरायल के खिलाफ प्रभावी और लक्षित कार्रवाई उसके पूर्ण सफाए तक जारी रहेगी।
- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

