Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में लगभग 9 दिन पहले हुई लूट के बाद महिला की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 महिला और दो पुरुष। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए पैसे भी बरामद हुए हैं। इस लूट के बाद हत्या का खुलासा पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने किया।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया,” 4 जनवरी को बिलासपुर थाना क्षेत्र में रात को एक लूट की घटना हुई थी जिसमें एक महिला, उसके हस्बैंड और उसका पुत्र एक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। पैसे छीनने के दौरान महिला मोटरसाइकिल से गिर गई थी और उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में हमने आज टोटल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 लड़के हैं अक्षय और जॉन और 2 महिलाएं हैं शालू और मीनाक्षी। इन महिलाओं ने यह बताया इनका भी उसी बैंक में खाता था। इन महिलाओं पर बहुत सारा कर्जा हो गया था इन लोगों ने दो ब्यूटी पार्लर खोले थे उसका कर्ज़ा चुका नहीं पा रहे थी इन्होंने प्लान बनाया केेेे बाकी लोग जो भी बैंक से लोन के पैसे लेने आएंगेेे उनको हम लूटेगे ।महिलाओ ने बैंक से मुखबिरी की और युवको ने घटना को अंजाम दिया।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मज़ाहिर खान ने मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार को भेंट की डॉ. ख्वाजा इफ्तिकार की पुस्तक

- नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला

- मुरादाबाद: ‘स्कॉलर्स डेन’ सील; विवेक ठाकुर के फर्जीवाड़े की खुली पोल, कमिश्नर का जनहितैषी रुख सख्त

- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान

- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें

- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

