500 रुपये की पेंशन लेने वालों की लाशों से हिसाब और जो मुल्क लूटकर भागे उनसे कोई हिसाब नहीं-आज़म खान

Date:

रामपुर- समाजवादी पेंशन के आपात्र और मरे हुए लोगो द्वारा लिए जाने और भाजपा द्वारा समाजवादी पेंशन पर सवाल उठाए जाने पर सपा के कद्दावर नेता आज़म खान ने कहा कि पेंशन बन्द हुए काफी समय हो गया,ये बात अब पता चली की लोग मर गए हैं. आज़म खान ने कहा जिन्होंने पेंशन ले ली है,,अगर मुसलमानो ने ली है तो उनकी लाशें कब्र में होंगी, हिंदुओ ने ली है तो कही राख बहाई गयी होगी. सपा नेता ने कहा कि कुछ जर्रे कुछ हड्डियां सजा देने के लिए भी मिल सकती हैं,जो जिंदा हैं उन्हें और जो मर गए हैं उनकी हड्डियों को सज़ा दीजिये. आज़म खान ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि “500 रुपए पेंशन पाने वाले भ्रष्टाचारी को पकड़ेंगे, जो मुल्क लूटकर विदेशों में भाग गए, जो बादशाह के साथ जहाजों में सफर किया करते थे, उनसे कोई हिसाब नही होगा”.

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...