दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, विवेक विहार में स्थित यह बेबी केयर सेंटर 120 गज़ की इमारत में बना था। फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया। इनमें 7 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 5 अस्पताल में भर्ती हैं।
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक दिल को दहला देने वाला हादसा हुआ है। विवेक विहार इलाक़े में एक अस्पताल में शनिवार देर रात भयंकर आग लग गयी। आग लगने से 7 नवजात मासूमों की मौत हो गई है। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 12 बच्चों को बचाया गया था, जिनमें से 7 मासूमों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें एक वेंटिलेटर पर है।
दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, उसे रविवार की बीच रात में करीब 2.35 बजे विवेक विहार के ब्लॉक-बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग ने तुरंत ही 9 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा था।
दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, विवेक विहार का यह बेबी केयर सेंटर 120 गज़ की इमारत में बना था। पहले फ्लोर से 12 बच्चों को बचाया गया। इनमें 7 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 5 अभी भर्ती हैं। जो एक बच्चा जो ICU में था उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है कि बेबी केयर सेंटर के अंदर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखे हुए थे। कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर आग में फट गए। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
- Dastaan-è-Barsaat: Music and Memories Drenched the Audience at Triveni Auditorium

- बरेली के छात्रों से मारपीट मामला: AAP नेता की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत, NHRC से ATR तलब करने की मांग

- CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS नेता की छात्रों को नसीहत, कहा- देशहित में समय दें, राजनीति में न उलझें

- कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देश के वीर योद्धाओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

- 51-Member Committee Formed to Address Key Muslim Community Issues; Leaders Call for Unity

