प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इमरान रियाज खान को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह सऊदी अरब जाने के लिए लाहौर हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे, जहां उनका इरादा इस साल अपने परिवार के साथ हज करने का था। उनका परिवार एयरपोर्ट पर उनका इंतज़ार कर रहा था।
बतादें कि अदालत के आदेश अनुसार इमरान को हज करने की इजाज़त थी लेकिन उनकी कार को तलाशी के बहाने रास्ते में ही रोककर उनको हिरासत में ले लिया गया।
हालांकि इमरान रियाज़ को इस बात का आदेश था इसलिए उन्होंने एक वीडियो सन्देश रिकॉर्ड करके रखा था जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं अपने अल्लाह के घर के लिए जाने की ज़रूर कोशिश करूँगा चाहे कुछ भी हो क्यूंकि ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं।
इमरान रियाज़ की टीम ने सोशल मीडिया एक्स पर उनके साथ हुई ज़्यादती और बदतमीज़ी की एक पोस्ट शेयर की है जिसमें इमरान रियाज़ तकबीर पढ़ते देखे जा सकते हैं और कुछ मास्क लगाए लोग उनको गाड़ी से उतारते हैं और उनके साथ ज़्यादती करते हैं।
- बदायूं: 8 महीने से मानदेय न मिलने से परेशान APO ने ब्लॉक परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचाया

- ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई तक के लिए स्थगित

- Jamia Millia Islamia alumnus Dr. Rahul Kumar Walia awarded Royal Society Newton International Fellowship

- रामपुर: ट्रेडिंग के नाम पर ₹10 लाख से अधिक की ठगी, साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹83,500

- रामपुर में बड़ा एक्शन: सवा करोड़ की सरकारी जमीन से हटा अवैध अतिक्रमण, गरजी जेसीबी

- ईरान-अमेरिका समझौता इसी सप्ताह संभव; ट्रम्प का दावा- सर्वोच्च नेता ने दी मंजूरी

