रामपुर(रिज़वान ख़ान): दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या कैंट ट्रेन में रामकुमार और मीना भी सफर कर रहे थे। लेकिन उनको यह नहीं पता था कि उनका यह सफर उनके और परिवार के लिए खुशियों की ऐसी सौग़ात लेकर आएगा जिसको वह हमेशा याद रखेंगे। दरअसल मीना को ईश्वर ने इस सफर में मीना को एक बड़े ही सुंदर बच्चे से नवाज़ा है।
रामकुमार और मीना अयोध्या कैंट ट्रेन में दिल्ली से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। मीना गर्भवती थी। रास्ते में जब ट्रेन रामपुर पहुंची तो मीना ने एक सुंदर बच्चे को जन्म दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में सफर कर रहे यात्री और रेलवे कर्मचारी तुरंत मदद के लिए आगे आए। रेलवे के चिकित्सा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और नवजात की स्वास्थ्य जांच की और दोनों को स्वस्थ पाया।
महिला को तुरंत ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई और स्टेशन पर मौजूद डॉक्टरों ने नवजात की जांच की। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने महिला को बधाई दी और ट्रेन की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की। फिलहाल मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


