बांग्लादेश छात्र आंदोलन का देश में सैन्य शासन स्वीकार करने से इनकार, प्रस्तुत किये अपने प्रस्ताव

Date:

बांग्लादेश में हसीना वाजिद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र आंदोलन के नेता नाहिद इस्लाम ने देश में सैन्य सरकार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

छात्र आंदोलन के नेता नाहीद इस्लाम ने कहा है कि बांग्लादेश में सेना समर्थित सरकार हमें मंजूर नहीं है।  

छात्र आंदोलन के नेता नाहिद इस्लाम, आसिफ महमूद और अबू बकर मजूमदार ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अंतरिम सरकार की रूपरेखा जारी की गयी और मांग की कि नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनिस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार स्थापित की जाए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार नाहिद इस्लाम ने कहा कि छात्रों ने पहले ही डॉ. यूनिस से बात कर ली है और उन्होंने अंतरिम सरकार में भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की है, अन्य नाम आज सुबह दिए जाएंगे।

छात्र आंदोलन के नेता नाहीद इस्लाम ने कहा कि अगले 24 घंटों में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार स्थापित हो जाएगी।

इससे पहले, नाहिद इस्लाम ने कहा था कि छात्र नेता एक संक्रमणकालीन राष्ट्रीय सरकार का प्रस्ताव रखेंगे और हमारे सुझावों और समर्थन के बिना बनने वाली किसी भी सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे।

छात्र आंदोलन के नेताओं ने कहा कि अंतरिम राष्ट्रीय सरकार में नागरिक समाज समेत सभी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...