
बांग्लादेश में बारिश और बाढ़ के कारण करीब 36 लाख लोग फंस गए और दो लोगों की मौत हो गई।
राजनीतिक अस्थिरता के बीच बांग्लादेश को अब बाढ़ के क़हर से भी जूझना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से वहां करीब 30 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार, बाढ़ से घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और कई इलाकों में सड़कें टूट गई हैं, जिससे राहत प्रयासों में बाधा आ रही है।
बारिश और बाढ़ से फानी, मौलवी बाजार, हबीगंज, कोमला और चटगांव के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। छात्रों ने बुधवार रात ढाका में विरोध रैलियां निकालीं और आरोप लगाया कि बाढ़ भारत में एक बांध के स्लुइस गेट खोलने के कारण आई है।
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के आरोपों पर दी सफाई
भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह दावा कि बाढ़ गुमती नदी पर डंबूर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण आई, ‘सच्चा नहीं’ है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और बांग्लादेश द्वारा साझा की जाने वाली नदियों पर बाढ़ एक आम समस्या है जिससे दोनों देशों के लोगों को कठिनाई होती है और इसे हल करने के लिए आपसी सहयोग की आवश्यकता है।
बता दें कि भारत के पूर्वी राज्य त्रिपुरा में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो गई है।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

