मौलाना तौक़ीर रज़ा के ‘हिंदू राष्ट्र’ मांगने वालों पर कार्यवाही के बयान का सांसद डॉ. शफ़ीक़ुर्रहमान ने किया समर्थन

Date:

उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में चर्चित और अपनी बयानबाजी से पहचान रखने वाले संभल से सांसद डॉ. शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ का फिर एक बयान आया है जिसमें उन्होंने मौलाना तौक़ीर रज़ा के बयान का समर्थन किया है।

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौक़ीर रज़ा खान ने देश में ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग करने वालों की बयानबाज़ी करने वालों के खिलाफ देश द्रोह के मुक़दमे के तहत कानूनी कार्यवाही करने की मान की, नहीं तो ‘हमारे मुस्लिम नौजवान भी मुस्लिम राष्ट्र की मांग करने लगे तो’ क्या होगा?

मौलाना तौक़ीर के इस बयान के बाद संभल सांसद डॉ. शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ मौलाना तौकीर रजा का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर भड़के। उन्होने कहा देश का निजाम, देश की तरक्की के लिए सोचे ना कि इस तरह की बयानबाजी दें, देश में मोहब्बत पैदा करें नफरत नहीं वरना जहां यह लोग अपनि मांग कर रहे हैं तो वहीं मुसलमान के साथ-साथ दूसरे और लोग जो देश में रहते हैं वह भी मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बयानबाजी मांग कर रहे हैं उन पर कार्यवाही होनी चाहिए।

डॉक्टर शफ़ीक़ उर रहमान वर्क कहा कि मौलाना का बयान जो सही है… लेकिन मैं चाहता हूं देश के अंदर हमारा एक कानून है देश में जम्हूरियत है डेमोक्रेसी है जिसको भीमराव अंबेडकर ने बनाया, जब देश में कानून है तो ऐसा सवाल ही क्यों पैदा हो रहा है? डॉ बर्क़ ने कहा कि देश में मुहब्बत और हमदर्दी की बातें करें न कि नफ़रत की, नफरत की बात करने से मुल्क का निजाम बिगड़ रहा है, मुल्क के हालात बिगड़े हैं, कितनी महंगाई है बेरोजगारी है कितने देश में बलात्कार हो रहे हैं क्या हो रहा है निजाम की तरफ देखें, कैसे देश तरक्की करेगा? हम कैसे आगे बढ़ेंगे? सबको साथ लेकर कैसे चलें और हम किस लिए देश के बंटवारे की बात कर रहे हैं मुस्लिम और लोग भी लोग हैं वह भी अपने-अपने उठाएंगे, कानून होता तो इस तरह की बातें जो बीजेपी और आरएसएस के लोग करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, उनको रोका जाए वरना इस से मुल्क में अफरा-तफरी का माहौल हो जाएगा।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Auto Draft

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...