जुमे के रोज़ नए मामलों की पुष्टि से जिले में कुल मामले बढ़कर 66 हो गए हैं जिनमें 45 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं।
उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में ज़ीका वायरस के 30 और मामले सामने आए हैं, जिसके चलते संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की वायरोलॉजी लैब और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में किए गए परीक्षणों से 30 नए मामले सामने आए हैं। 23 अक्टूबर को शहर में वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद से यह संक्रमण में एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है।
नवजीवन की खबर के मुताबिक़ नए मामलों में संक्रमितों में तीन महिलाएं और 27 पुरुष हैं। बुधवार तक चार लड़कियों समेत महिलाओं की संख्या 18 थी और तीन और संक्रमितों के साथ अब महिला मरीजों की संख्या 21 हो गई है। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नेपाल सिंह ने कहा कि गुरुवार की नए मामलों की पुष्टि से जिले में कुल मामले बढ़कर 66 हो गए हैं जिनमें 45 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं।
- दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिसिया हमला: शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का पूरा मामला

- मैनपुरी में जन्माष्टमी शोभायात्रा: यादव महासभा ने दिखाई एकजुटता, खर्रा में बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर

- श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

- जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

- IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

