भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी(Jamia Millia Islamia) ने बार फिर देश का नाम रोशन किया है।
जामिया में कैमेस्ट्री के प्रोफेसर इमरान अली (Imran Ali) को देश का नम्बर 1 साइंटिस्ट घोषित किया गया है। उन्हें अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्विद्यालय की ओर से ये पुरुस्कार दिया गया है।
ग़ौरतलब है कि दुनिया के सबसे बेस्ट वैज्ञानिकों की यह सूची विश्व की प्रसिद्ध पत्रिका पीएलओएस बायोलॉजी में प्रकाशित हुई है।
प्रोफेसर इमरान अली के अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया के ही कई विशिष्ट शोधकर्ताओं ने 60 लाख से अधिक वैश्विक वैज्ञानिकों की सूची में शीर्ष 2% स्थान हासिल किया।
सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन बेसिक साइंसेज के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. फैजान अहमद को बायोफिजिक्स के क्षेत्र में देश का चौथा शीर्ष वैज्ञानिक चुना गया है।
विश्वविद्यालय के अन्य विशिष्ट वैज्ञानिक जिन्होंने प्रतिष्ठित 2% शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में अपना नाम सुरक्षित किया, वे इस प्रकार हैं:
प्रो. मोहम्मद सामी, सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र: अखिल भारतीय रैंक: परमाणु और कण भौतिकी में 10
प्रो. अंजन आनंद सेन, सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र: अखिल भारतीय रैंक: परमाणु और कण भौतिकी में 31
जामिया के पीआरओ अहमद अजीम ने इसकी जानकारी को देते हुए कहा कि इस लिस्ट में प्रोफेसर इमरान अली दुनिया के 24 वें सबसे श्रेष्ठ वैज्ञानिक जबकि भारत के नम्बर वन वैज्ञानिक चुने गए हैं।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

- ईरान की दो टूक: मांगें पूरी होने तक अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगी जंग

- अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर परिवार का रातभर धरना, तड़के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

