उत्तर प्रदेश(UP) में विधानसभा चुनाव चंद दिनों की दूरी पर है, हालांकि यह बात अलग है कि हाईकोर्ट(Highcourt) ने सूबे के चुनाव टालने के लिए प्रधानमंत्री से आह्वान किया है। अब ऐसे हालात में चुनाव फरवरी माह में होंगे या इसकी तिथि आगे बढ़ेगी यह बात अलग है। फिर भी सभी राजनीतिक दल चुनावों को लेकर पूरी तरह से जुट चुके हैं। इसी क्रम में रामपुर में भी भाजपा के महिला मोर्चा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद रामपुर(Rampur) के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी(BJP) के महिला मोर्चा का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जहां राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख उपस्थित रहे वहीं मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने भी इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत की है। इस कार्यक्रम में भाजपाइयों के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
योगी सरकार के इस राज्यमंत्री की फिसली ज़ुबान, कहा यूपी में 80000 करोड़ लोगों को देंगे मुफ़्त राशन
महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा के मुताबिक़, आज उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश के हर जिले में सम्मेलन कर रहा है। उसी कड़ी में मुझे आज मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया और जनकल्याण कार्य जो केंद्र सरकार की महिला हितेश योजना हैं, महिलाओं को एक बार फिर से बताने का काम दिया गया है।
पूजा मिश्रा ने बताया महिला मोर्चा घर घर जाकर महिलाओं से मिलता है, बात करता है और सरकार की योजनाओं के बारे में बताता है। इसी कार्यक्रम को करने के लिए हम सारी बहनें एकत्र हुई हैं, इसी संकल्प के साथ में, इस ऊर्जा के साथ में कि इस आगामी चुनाव में फिर से कमल के फूल को खिलाएंगे और फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख(Baldev Singh Aulakh) के मुताबिक,”देखिए आज महिला मोर्चा का कार्यक्रम था क्योंकि आज प्रदेश स्तर पर हर विधानसभा पर कोई ना कोई पांच मोर्चों के कार्यक्रम होना है आज महिला मोर्चा का कार्यक्रम मेरी विधानसभा बिलासपुर में हुआ है तो में यहां पर महिला मोर्चा की जितनी भी टीम है और जितनी भी महिला मोर्चा की महिलाए हैं मेरी सम्मानित बहने हैं उनका हम स्वागत करने आए हैं और उनके यहां पर सम्मेलन में शामिल होने आए थे।”
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

